देशबड़ी खबर

महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना, 1 करोड़ रोजगार, बिहार की महिलाओं को CM सम्राट चौधरी का रक्षाबंधन गिफ्ट, कई अन्य ऐलान भी

भारत समेत दुनियाभर के कई हिस्सों में शुक्रवार को रक्षा बंधन का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की महिलाओं को रक्षा बंधन का बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी ने बापू सभागार, पटना में “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातों और लक्ष्यों की घोषणा की गई। आइए जानते हैं सीएम सम्राट की अहम घोषणाओं के बारे में विस्तार से।

महिला विश्वविद्यालय का निर्माण

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- “रक्षाबंधन की बहनों को शुभकामनाएं। बिहार की बहनों के लिए एक “महिला विश्वविद्यालय” का निर्माण किया जाएगा, जहां हमारी बेटियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा महिला विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति एवं सभी पदों पर सिर्फ महिलाएं ही जिम्मेदारी निभाएंगी। यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा, जहां शिक्षा के साथ नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।”

जीविका दीदियों को पीएम सूर्य घर का उपहार

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की जीविका दीदियों को पीएम सूर्य घर का उपहार। सुरक्षा और स्नेह के इस पावन पर्व पर बिहार की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उनके घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस पहल से जीविका दीदियों के परिवारों के बिजली खर्च शून्य होगा और सौर ऊर्जा के माध्यम से अतिरिक्त आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों के लिए यह उपहार आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बता दें कि इससे पहले भी सम्राट चौधरी ने महिलाओं के लिए कई अहम ऐलान किए थे।

CM सम्राट की प्रमुख घोषणाएं

• बिहार में महिला विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जहाँ कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्राएँ सभी महिलाएं होंगी।

• 7,376 बहनों का सरकारी नर्स के रूप में चयन हुआ है। सभी चयनित बहनों को हार्दिक बधाई।

• 31 मार्च तक 10 लाख जीविका दीदियों के घर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ उनकी आय और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

• 1 करोड़ बहनों को रोजगार तथा 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। पशुपालन, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के माध्यम से महिलाओं की आय एवं आर्थिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

• मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में DBT के माध्यम से 600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई।

• जीविका निधि से 10 हजार लाभुकों को ऋण तथा 112 ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

महिला सशक्तिकरण समृद्ध बिहार की मजबूत नींव- CM

सीएम सम्राट चौधरी ने इन घोषणाओं को बिहार की बहनों के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया है। उन्होंने कहा- “महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध बिहार की मजबूत नींव है। बिहार की बहनों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करना हमारी प्राथमिकता है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button