लखनऊ सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर: कार पार्किंग के विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के सादतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्राह्मण टोला में रविवार सुबह एक मामूली सी बात पर खूनी संघर्ष हो गया, जहाँ कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली. इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
जानेंं क्या है पूरा मामला?
पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा ने बताया कि यह घटना आज सोमवार को 10:30 बजे की है। सादतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि विवाद कार को पार्किंग में खड़ा करने के बीच हुआ था, जिसमें दोनों पक्ष—पीड़ित परिवार और आरोपी पक्ष—आस-पड़ोस में ही रहते हैं। फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत विवाद बढ़ने पर अभियुक्त ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी पहचान शिवानी तिवारी (उम्र 62 वर्ष), शिवेन तिवारी (उम्र 55 वर्ष) और सुयश तिवारी (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है. इस हमले के बाद तीनों घायलों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस आयुक्त ने बताया कि मौके पर परिवारजनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा इस गंभीर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



