लखनऊ में CM योगी ने लॉन्च किया UPCOS, आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की होगी सुरक्षा

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज लोकभावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Uttar Pradesh Outsourcing Service Corporation UPCOS का शुभारभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, सेवा-सुरक्षा और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश नई शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत बुधवार को लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) का शुभारंभ किया जाएगा।
सीएम योगी की बड़ी बातें
कार्यक्रम के दौरान यूपीकॉस के पोर्टल और वेबसाइट की शुरुआत की गई। इसके साथ ही निगम के लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक का वितरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से व्यवस्था में पारदर्शिता, बेहतर प्रबंधन के जरिए कार्मिकों को सेवा-सुरक्षा और प्रत्येक कर्मचारी के श्रम को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है।
यूपीकॉस के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को एकीकृत और अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक से पारदर्शिता, व्यवस्था से सुरक्षा और प्रत्येक कार्मिक के श्रम को सम्मान देना ही नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान है।



