अन्य

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ने वैध कागजात होने के बावजूद मस्जिद गिराने वाले अधिकारियों को दण्डित करने की मांग की ! राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ने वैध कागजात होने के बावजूद मस्जिद गिराने वाले अधिकारियों को दण्डित करने की मांग की ! राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ! सिद्धार्थनगर! बीते 5 सितंबर को सहारनपुर में एक डेढ़ सौ साल बनी हुई पुरानी मस्जिद को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारीयों बगैर किसी कानूनी प्रक्रिया के ही गिरा दिया जो अति निन्दनीय है। ए बातें आज सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने के दौरान भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने कही है। श्याम लाल शर्मा पूर्णमासी रामसेवक गुप्ता तारकेश्वर आदि भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा है कि सहारनपुर मस्जिद याकूब खान वहीद खान के नाम सरकारी कागजात में दर्ज है। मस्जिद डेढ़ सौ साल पुरानी है जबकि कलेक्ट्रेट बहुत बाद में बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट भी याकूब खान वहीद खान की इच्छा से इन्हीं की जमीन पर बना हुआ है। एसे में जिन अधिकारियों ने क़ानून संविधान को दर किनार कर के मस्जिद गिराई है। जिससे केवल मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत नहीं हुई है बल्कि भारत के संविधान एवं मौलिक अधिकार पर भी गहरी चोट पहुंची है।भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए उन दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button