अन्य
मान्यवर कांशीराम जी ने दिलाया दलितों को अधिकार : माधुरी गौतम।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - बांसी सिद्धार्थनगर । आज स्व० मान्यवर कांशीराम जी के जन्म दिवस अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नगर पालिका की कर्मठ युवी नेत्री माधुरी गौतम ने अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ बांसी नगर पालिका के वार्ड नंबर दो सोनारी मोहल्ला अम्बेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के सामने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जो सराहनीय कार्य है। इस मौके पर सुश्री माधुरी गौतम ने कहा कि दलित पिछड़े मुस्लिम कमजोर वर्ग के लोगों को हक अधिकार दिलाने के लिए मान्यवर कांशीराम जी ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया था आज हमारी जिम्मेदारी है कि उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए क़दम से क़दम मिला कर चलें। आज हम वंचित समाज को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए संकल्प लेते हैं।





