अन्य

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी सिद्धार्थनगर इकाई ने श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा पूरा किया जाए ।आदि मांगों को लेकर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी की सिद्धार्थ नगर इकाई आज जिलाधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर कार्यालय पर पहुंच कर मान्नीय महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन दिया है। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी सिद्धार्थनगर इकाई ने श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी सिद्धार्थनगर इकाई अध्यक्ष श्री श्याम लाल शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए कहा है कि प्रदेश एवं केन्द्र में बीजेपी की सरकार है एसे में चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा करने में कोई अड़चन नहीं है। प्रदेश सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैय्या कराए पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराएं किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं। अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। आदि मांगों का लिखित ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button