अन्य
एसपी डा० अभिषेक महाजन ने बासी पुलिस सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा गोष्ठी की । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना जोगिया उदयपुर पर बांसी सर्किल के थानों का किया गया अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी । सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश । डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 12-02-2025 को थाना जोगिया उदयपुर पर बांसी सर्किल के थाना बांसी, शिवनगर डिड़ई,खेसरहा व जोगिया उदयपुर का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर बांसी सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा क्षेत्राधिकारी बांसी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात महोदय द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये । शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर महोदय द्वारा निर्देश दिया गया । उक्त गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी बांसी व सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।





