अन्य

एसपी प्राची सिंह ने बार्डर फोर्स के साथ भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र में किया पैदल गश्त। एसपी ने कहा – नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - सिद्धार्थ नगर।। जनपद सिद्धार्थ नगर की नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने एसएसबी टीम के साथ भारत नेपाल सीमा के अलीगढ़वा बॉर्डर पर पैदल गश्त किया है। आगामी पर्व मकरसंक्रांति व गणतंत्र दिवस को लेकर पैदल गश्त किया है। अलीगढ़वा बॉर्डर पर पैदल गश्त कर पुलिस कप्तान ने आम जन मानस में सुरक्षा का अहसास कराते हुये जन संवाद स्थापित किया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने लोगो से शांति व्यवस्था और आपस में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील किया है। पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश वर्मा,कपिलवस्तु थाना प्रभारी,व एसएसबी के जवानों सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button