अन्य

जनपदीय ड्रग डिस्पोजल टीम ने मादक पदार्थो का कराया विनष्टीकरण । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों के कुल 65 अभियोगों से सम्बन्धित माल का निस्तारण/विनष्टीकरण कराया गया। जनपद सिद्धार्थनगर के 16 थानो पर पंजीकृत कुल-65 अभियोगों से सम्बन्धित कुल-35.897 कि०ग्रा० (अवैध गांजा, चरस, पोस्ता दाना, हीरोईन/स्मैक, नशीली गोली) का विनष्टीकरण कराया गया। ◆ जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बायो मेडिकल वेस्ट फेसेल्टी (CBWTF PLANT) ग्राम बभनी जनपद सिद्धार्थनगर के इन्सिनेटर के माध्यम से निस्तारण/विनष्टीकरण कराया गया। जनपद सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानो पर अवैध मादक पदार्थो से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों से संबन्धित माल के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेंटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थो, स्वापक औषधियों, मनुप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में दिनांक-31.01.2025 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व मे जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं जनपदीय डीसीआरबी शाखा द्वारा जनपद के 16 थानों पर अवैध मादक पदार्थों से सम्बन्धित पंजीकृत कुल 65 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 35.897 कि0ग्रा0 (अवैध गांजा, चरस, पोस्ता दाना, हीरोईन/स्मैक, नशीली गोली) का विनष्टीकरण/डिस्पोजल मानक के अनुसार जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बायो मेडिकल वेस्ट फेसेल्टी (CBWTF PLANT) ग्राम बभनी जनपद सिद्धार्थनगर के इन्सिनेटर के माध्यम से निस्तारण/विनष्टीकरण कराया गया।

संबंधित समाचार

Back to top button