अन्य
महिला थाना पुलिस ने रूठे परिवार को साथ में रहने के लिए किया राजी : सराहनीय । रिपोर्टर – नबी हूसैन ।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र - सिद्धार्थनगर ◆ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र जब/नई-किरण(टूटते परिवार को जोडने की एक पहल कार्यक्रम) के तहत महिला थाना द्वारा एख परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया। डॉ0अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण(टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया । इस आयोजन में दो पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई । जिसमें परामर्श के बाद एक पत्रावली का सफल निस्तारण कर एक परिवार को बिखरने से बचाया गया व एक पत्रावली में वार्ता प्रचलित है एक परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष श्रीमती शाइस्ता, उपनिरीक्षक श्रीमती मीरा वर्मा, म0हे0का0 सविता सिंह, म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।





