अन्य
शोहरत गढ़ में मेन रोड पर हर समय लगा रहता है जाम – परेशानी। रिपोर्टर – सरताज आलम।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे में लगा जाम, राहगीर परेशान हैं। पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे में ई-रिक्शा चालकों के मनबढ़ रवैये के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। आये दिन लगने वाले जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही वाहन मोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, टोकने पर चालक गोलबन्द होकर विवाद और मार-पीट पर उतारू हो जाते हैं। सबसे ज्यादा हालात पुलिस पिकेट के आस-पास खराब हैं। खुनुवां रोड पर पिकेट से महज 10 मीटर दूरी पर ही ई-रिक्शा खड़े कर दिये जाते हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड भी बेबस नजर आ रहे हैं। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चालकों को न नियमों का डर है और न ही पुलिस कार्रवाई का। उन्हें केवल सवारी और कमाई से मतलब है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की अपील की है।





