अन्य

उत्तर प्रदेश किसान सभा ने रैली निकाल कर मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल -शोहरत गढ़ । आज उत्तर प्रदेश किसान सभा ने शोहरत गढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में रैली निकाल कर मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश किसान सभा की सिद्धार्थ नगर इकाई ने किसानों आंगनबाड़ी कार्यकत्री रसोइयों के मानदेय की बढ़ोत्तरी के साथ शोहरत गढ़ क्षेत्र की जनता से जुडी समस्याओं बच्चों के आधार कार्ड बनाने में मनमानी वसूली पर रोक बिजली सप्लाई में सुधार बुजुर्ग विकलांग विधवाओं का पेन्सन अविलंब खाते में भेजे जाने शोहरत गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती मुस्लिमो दलितों पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार पर रोक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए रात में तेज ध्वनि में डीजे बजाने पड़ाका फोड़ने आदि पर तत्काल प्रभाव से स्थानीय प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकत्री रसोइयों आशाओं ने उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच कर इंकलाब जिंदाबाद भाईचारा जिंदाबाद संविधान जिंदाबाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद उत्तर प्रदेश किसान सभा जिंदाबाद के नारों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। रैली का संचालन उत्तर प्रदेश किसान सभा के सिद्धार्थ नगर अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा एवं कर्मचारी यूनियन सिद्धार्थनगर के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने किया। रैली में उत्तर प्रदेश किसान सभा सिद्धार्थनगर इकाई के सैय्यद नौशाद अली अनवारूल रामसेवक गुप्ता पूर्ण मासी मुनिराम चौधरी शिवशंकर अवधराम मीरा कलावती शकीला शशिकला अनारपति आदि समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button