अन्य

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सैदपुर से बुटारी वाया कोटगढ़ तथा सिद्धपुरा से कालके तक सड़क निर्माण परियोजना की करवाई शुरुआत

जंडियाला गुरु/अमृतसर, 1 नवंबर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु में सैदपुर से बुटारी वाया कोटगढ़ तथा सिद्धपुरा से कालके तक सड़क निर्माण परियोजना की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 9.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा कुल 11.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत हलका जंडियाला गुरु में इस सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 955 लाख रुपये है और सड़क निर्माण का कार्य संबंधित ठेकेदार को आवंटित किया जा चुका है। इस कार्य को 12 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी तथा इलाके के समग्र विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करवाया जाए।

इस अवसर पर डॉ. गुरविंदर सिंह, बलविंदर कौर, सरपंच सरबजीत कौर, चरण सिंह, जरमनजीत सिंह, सरपंच चरणजीत सिंह और कुलदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button