देशपंजाबबड़ी खबरराज्य

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, धुरी से लड़ेंगे CM भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम भगवंत मान समेत 40 कैंडिडेट्स के नाम हैं। सीएम भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे, इस लिस्ट से ये फाइनल हो गया है।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को टिकट, किसी का टिकट नहीं कटा, सभी सिटिंग विधायक

गुरग्राम की भोंडसी जेल में बंद संजीव अरोड़ा को एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट से टिकट दी है। संजीव अरोड़ा जेल में हैं। हैरानी की बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने किसी का टिकट नहीं काटा है, सभी सिटिंग विधायक हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

सीट उम्मीदवार का नाम
बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
अजनाला कुलदीप सिंह ढालीवाल
अमृतसर साउथ डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
तरन तारन हरमीत सिंह संधू
खेम करन सर्वन सिंह धुन
नकोदर सुश्री इंदरजीत कौर मान
करतारपुर बलकर सिंह
दसूआ करमबीर सिंह घुमन
उरमार जसवीर सिंह राजा गिल
होशियारपुर ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा
छब्बेवाल इशांक कुमार छब्बेवाल
गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रौरी
बलाचौर सुश्री संतोष कटारिया
रूपनगर दिनेश चड्ढा
एस.ए.एस. नगर कुलवंत सिंह
फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग
समराला जगतार सिंह दियालपुरा
लुधियाना ईस्ट दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
आतम नगर कुलवंत सिंह सिधू
लुधियाना सेंट्रल अशोक प्रशार पप्पी
लुधियाना वेस्ट संजीव अरोड़ा
लुधियाना नॉर्थ चौधरी मदन लाल बग्गा
पायल मनविंदर सिंह गियासपुरा
निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर
भाघा पुराणा अमृतपाल सिंह सुखानंद
मोगा  डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
धरमकोट देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस
जलालाबाद जगदीप कम्बोज गोल्डी
फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सावना
मुक्तसर जगदीप सिंह काका ब्रार
कोटकपुरा कुलतार सिंह संधवां
जैतू अमोलक सिंह
तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
भदौड़ लभ सिंह उगोक
मेहल कलान कुलवंत सिंह पंदोरी
अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जन माजरा
धुरी भगवंत मान
पटियाला अजीतपाल सिंह कोहली

सीएम भगवंत मान का सामने आया बयान

आप की पहली लिस्ट को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। भगवंत मान ने कहा, “आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नेतृत्व की ओर से की गई यह घोषणा हमारी मजबूत तैयारियों, पारदर्शिता और हमारे किए गए कार्यों पर हमारे अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे धुरी विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों को बधाई। आइए, हम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ और भी मजबूती से जुड़ें और ‘वाइब्रेंट पंजाब’ (जीवंत पंजाब) के लिए प्रगति का सफर जारी रखें।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button