देशबड़ी खबर

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना जिले से बरामद किए गए 84 देसी बम, मचा हड़कंप

दक्षिण 24 परगना: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं लेकिन उससे पहले ही दक्षिण 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 84 देसी बम बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान एक तालाब से राइफल भी बरामद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दक्षिण 24 परगना जिले में बड़ी संख्या में कच्चे बम मिलने से हड़कंप मच गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने चुनाव सुरक्षा के तहत चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दक्षिण 24 परगना में बड़ी संख्या में देसी बम और राइफल बरामद की है।

बरामदगी में बमों की संख्या 84 है और राइफल एक है। बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बिजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल में कब हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को परिणाम आएंगे।

ये चुनाव पिछले विधानसभा चुनावों से अलग है। साल 2021 में वोटिंग 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुई थी। इस बार चरणों की संख्या कम है और केवल 2 चरणों में चुनाव हो रहा है।

ये चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि पश्चिम बंगाल में कुल वोटरों की संख्या पिछले चुनावों के मुकाबले कम हुई है। राज्य में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची से करीब 63 लाख 66 हजार वोटरों के नाम हटाए गए हैं।लगभग 60.6 लाख वोटरों के नाम अभी भी जांच के दायरे में हैं।

टीएमसी एक बार फिर ममता बनर्जी के नाम पर चुनावी मैदान में है। ममता साल 2011 से राज्य की सीएम हैं। वहीं बीजेपी ने अभी सीएम कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच में बताया जा रहा है। इस बार हुमांयु कबीर भी नए राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button