देशबड़ी खबर

हिमाचल प्रदेश: मनाली में कार से नो एंट्री में घुसी चंडीगढ़ नंबर की कार, कटा 20 हजार रुपए का चालान

मनाली: हिमाचल प्रदेश का मनाली एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है। यहां देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं और अपने साथ अच्छी यादें लेकर जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग हुड़दंग करते हैं और फिर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी होती है। हालही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक कार का 20 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

क्या है पूरा मामला?

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में मनाली के सबसे प्रमुख और भीड़भाड़ वाले नो-एंट्री जोन, माल रोड पर रात के करीब 10:30 बजे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए एक चंडीगढ़ नंबर की कार प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मनाली पुलिस और कुल्लू आरटीओ विभाग तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन की पहचान की और मुख्य आरक्षी मेहर चंद ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194/115 के तहत तुरंत 20,000 रुपये का भारी-भरकम ऑनलाइन ई-चालान काट दिया।

इस कड़ी कार्रवाई पर मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि माल रोड केवल पैदल चलने वालों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र है जहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने साफ किया कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी हुड़दंगी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह बाहरी राज्य का पर्यटक हो या कोई स्थानीय निवासी, पुलिस हर उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त एक्शन लेगी।

मनाली में तमाम मौकों पर ये देखने में आया है कि बाहर से जो यात्री घूमने आते हैं, वह कई बार नियमों की अनदेखी करते हैं। नियमों का पालन नहीं करने से कई बार रास्तों पर जाम लगता है और कई बार अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मौकों पर ये भी देखने में आया कि पर्यटकों ने इतना हुड़दंग काटा कि बाकी लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button