देश

सुप्रीम कोर्ट में 130 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 4 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी करना युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (एससीआई) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (ग्रुप ‘सी’ नॉन-क्लेरिकल) के संभावित 130 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की रात 11.55 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड/संस्थान द्वारा आयोजित न्यूनतम 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/अनारक्षित के लिए 1,500 रुपए और अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर)/पूर्व सैनिक/दिव्यांग जनों के लिए 750 रुपए तय है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्न) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा 26 दिसंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है और आंसर-की अपलोड करने की तिथि 28 दिसंबर 2026 (संभावित) तय की गई है। वहीं, आंसर-की को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 28 दिसंबर 2026 से 29 दिसंबर 2026 की रात 11.55 बजे तक होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और/या रजिस्ट्री की जरूरतों के कारण जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button