देश

Nagendra Nath Tripathi : कौन है नागेंद्र नाथ त्रिपाठी? जिन्हें भाजपा ने सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि उनका केंद्र दिल्ली होगा और यह नियुक्त तत्काल रूप से प्रभावी होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने का काम करने का अनुभव प्राप्त है। वह बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।इससे पहले वह करीब आठ वर्षों तक उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले (तत्कालीन बस्ती) के बेलौली गांव में किसान परिवार में चार जनवरी 1955 को त्रिपाठी का जन्म हुआ था। गिरिजा पति त्रिपाठी और श्रीमती गणेशा देवी के बच्चों में वह सबसे बड़े हैं। वह स्कूली शिक्षा के दौरान बस्ती में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्क में आ गये थे।

संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहने के दौरान उन्होंने प्रचारक के रूप में काम किया और युवाओं के बीच वैचारिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया त्रिपाठी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में भी अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जहां उनकी पहचान एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में बनी।

साल 2003 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और चुनावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। उत्तर प्रदेश में लगभग आठ वर्षों तक जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 2011 में उन्हें बिहार भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।

इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने अगस्त 2021 में उन्हें बिहार और झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया। यह पद संगठनात्मक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पार्टी और संघ के बीच समन्वय के साथ-साथ चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भी संभालता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button