देशबड़ी खबर

श्रावण शिवरात्रि पर भाजपा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं

श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥” उन्होंने आगे लिखा, “श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, हर परिवार खुशहाल रहे और हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो तथा आपके परिवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे। हर हर महादेव!”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना और उपासना के पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि व आनंद हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “आप सभी देशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवों के देव महादेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य, सुख व शांति के आशीर्वाद की कामना करता हूं। हर हर महादेव!”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हर हर महादेव। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार करे तथा हर परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे।”

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा, “श्रावण मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो। हर हर महादेव।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” उन्होंने आगे लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से आप सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “श्रद्धा, भक्ति और आस्था के पावन पर्व श्रावणी शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा राजस्थान सदैव प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “समस्त श्रद्धालुओं को पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो। हर हर महादेव।”

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ओम नमः शिवाय, समस्त देशवासियों को श्रावण शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से कामना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। आइए, इस पवित्र पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ राष्ट्रकल्याण, जनसेवा एवं मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें। हर-हर महादेव!”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने लिखा, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!”

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा, “आप सभी को श्रावण मास की पावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे।”

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बधाई देते हुए लिखा, “पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवों के देव महादेव की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो। हर हर महादेव!”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button