देशबड़ी खबर

नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर PM मोदी ने सरकार और जनता को दी बधाई, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि…

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हिमालयी देश नेपाल में सफल आम चुनाव के लिए वहां की जनता और सरकार को बधाई दी तथा कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।

PM मोदी ने यह भी कहा कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उसकी नयी सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर हार्दिक बधाई। अपने नेपाली भाइयों और बहनों को इतने उत्साहपूर्वक तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।”

रैपर से राजनीतिक नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) भारी जीत की ओर बढ़ रही है, जिससे स्थापित राजनीतिक दलों का वर्चस्व टूटता नजर आ रहा है। आरएसपी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button