देशराज्यहरियाणा

परिजन के निधन से शोक संतप्त कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

करनाल प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी उन कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों के घर पहुंचे, हाल ही में जिनके परिजन का निधन हुआ है।

शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री ने सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता अमित सैनी के घर गए और उनकी माता जी के निधन पर शोक जताया।

मुख्यमंत्री न्यू चार चमन में राजकुमार की माता के निधन पर शोक जताने भी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वामी अभेदानंद जी महाराज के प्रभु चरणों में ब्रह्मलीन होने करनाल के सुभाष गेट स्थित एसबी मिशन सोसाइटी पहुंचे और स्वामी अभेदानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति और सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की भगवान से प्रार्थना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, जग मोहन आनंद, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार भी साथ रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button