देश

लापरवाही की हद…एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह लगा दी कुत्ते की फोटो; 15 मार्च को है परीक्षा

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई। इस अजीबोगरीब गलती के सामने आने के बाद अभ्यर्थी हैरान और परेशान है। वहीं, इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, यह मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव निवासी अभ्यर्थी रितेश कुमार से जुड़ा हुआ है। रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2026 में इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया। लेकिन जब रितेश कुमार ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें एक बेहद अजीब गलती सामने आई।

फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर

रितेश कुमार ने बताया कि एडमिट कार्ड में उनका नाम और अन्य सभी विवरण सही थे, लेकिन फोटो की जगह पर उनकी तस्वीर के बजाय कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। उन्होंने जब पहली बार एडमिट कार्ड देखा तो वह दंग रह गए। उन्हें लगा कि शायद डाउनलोड करने में कोई गलती हुई है, लेकिन दोबारा जांच करने पर भी वही तस्वीर दिखाई दी। इस घटना के बाद रितेश कुमार काफी परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत संबंधित भर्ती बोर्ड और विभाग को इस संबंध में शिकायत भेज दी है।

रितेश कुमार ने बताया, “चार साल पहले मैंने सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। अब जब एडमिट कार्ड जारी हुआ और मैंने उसे डाउनलोड किया तो उसमें मेरी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। इसे देखकर मैं पूरी तरह हैरान रह गया।” उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द इस गलती को सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

15 मार्च को होनी है परीक्षा

जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट के चपरासी पद की लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होने वाली है। रितेश कुमार का परीक्षा केंद्र सहरसा जिले में निर्धारित किया गया है। ऐसे में एडमिट कार्ड में हुई इस गंभीर त्रुटि के कारण वह काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते यह गलती ठीक नहीं हुई तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, रितेश कुमार ने भर्ती बोर्ड से इस त्रुटि को जल्द से जल्द सुधारने और नया एडमिट कार्ड जारी करने की मांग की है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई बार सरकारी दस्तावेजों जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र में भी इस प्रकार की अजीबोगरीब गलतियां देखने को मिली हैं। कई मामलों में अभ्यर्थियों की तस्वीर की जगह जानवरों या अन्य गलत तस्वीरें लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद सरकारी तंत्र और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button