देश

’19 दिसंबर का वीडियो है, पार्टी बनाने से पहले रिकॉर्ड किया गया’, गंभीर आरोपों पर हुमायूं कबीर की सफाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैसे मिलने की बात कह रहे हैं। टीएमसी की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो ने उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि वीडियो उनके पार्टी बनाने से पहले का है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम पर पलटवार किया है।

इस्लामपुर में हुमायूं कबीर ने कहा, “19 दिसंबर का एक वीडियो 8 अप्रैल को वायरल किया जा रहा है। सीएम ममता बनर्जी इतने दिनों से क्या कर रही थीं? मैं उन्हें हाई कोर्ट में जवाब दूंगा। ममता बनर्जी के बीजेपी और आरएसएस के साथ अच्छे रिश्ते हैं। वे सब मिलकर मेरे खिलाफ यह कर रहे हैं। AIMIM के उनकी पार्टी से गठबंधन तोड़ने पर उन्होंने कहा, “इस बारे में उनसे पूछो। मुझे कुछ नहीं कहना है।” उन्होंने कहा, “वीडियो मेरे पार्टी बनाने से पहले बनाया गया था, तो अगर फिरहाद हकीम के पास वीडियो था तो उन्होंने तब क्यों नहीं दिखाया।”

फिरहाद हकीम बोले- हुमायूं ने धोखा दिया

तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं कबीर ने अपने लोगों को धोखा देकर पाप किया है। वह वीडियो को एआई से बना हुआ कह रहे हैं, क्योंकि उनकी पोल खुल गई है। इसके अलावा भी कई नेताओं ने हुमायूं कबीर पर खुलकर निशाना साधा है। उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने बीजेपी से पैसे लेकर टीएमसी का मुस्लिम वोट बैंक काटने के लिए अलग पार्टी बनाई।

वायरल वीडियो में क्या?

वायरल वीडियो में हुमायूं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने और विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के प्रयासों का कथित तौर पर दावा करते नजर आ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन में कथित वीडियो साझा किया और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ कबीर की कथित निकटता के दावों की प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग की। पार्टी का आरोप है कि ये दावे बनर्जी को चुनाव में हराने की साजिश का हिस्सा हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button