खेल-खिलाड़ी

सेना के पदक विजेता खिलाड़ियों से सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने की मुलाकात

ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शामिल हुए भारतीय सेना के खिलाड़ियों से शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मुलाकात की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

ग्लासगो में सेना के 15 खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक जीते थे। इनमें 8 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, पैरा-एथलेटिक्स, जूडो और भारोत्तोलन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ग्लासगो 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें से 16 पदक भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए।

मुक्केबाजी में सेना के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने अकेले मुक्केबाजी में 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने उनके समर्पण, अनुशासन और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्टता हासिल करना भारतीय सेना की कार्य संस्कृति और मूल भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। सेना के स्वर्ण पदक विजेताओं में हवलदार हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम जूडो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नायब सूबेदार प्रीति ने महिलाओं के 54 किलोग्राम मुक्केबाजी वर्ग, नायब सूबेदार जैस्मिन लांबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। सूबेदार सोमन राणा ने पुरुषों के पैरा शॉटपुट एफ-57 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं हवलदार साक्षी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम, हवलदार अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70 किलोग्राम, हवलदार सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम और हवलदार अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम मुक्केबाजी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हवलदार हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने भी इतिहास रचा। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

सेना की पदक तालिका में नायब सूबेदार सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता। नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। हवलदार वल्लुरी अजया बाबू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता।

वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। हवलदार जडुमणि सिंह ने मुक्केबाजी में रजत पदक जीता। लांस नायक शुभम जुयाल ने पुरुषों के पैरा शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया, जबकि सूबेदार नरेंद्र बरवाल ने पुरुषों के 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की मुक्केबाजी में रजत पदक जीता।

सेना के अनुसार, ग्लासगो में खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बात को दर्शाता है कि भारतीय सेना खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षण देने और उच्चतम स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दे रही है। भारतीय सेना के खिलाड़ी लगातार ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button