खेल-खिलाड़ी

एशियन गेम्स : सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें टीम इंडिया का 20 सितंबर का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदक जीतने के अभियान को रविवार को और रफ्तार मिलेगी, जब कई भारतीय खिलाड़ी महत्वपूर्ण मुकाबलों में उतरेंगे।

भारतीय दल गुरुवार से ही गेम्स में हिस्सा ले रहा है और मेडल की दौड़ में शामिल है। शुरुआत में टेकबॉल ने सबका ध्यान खींचा है। क्विंसी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने शुरुआती दौर में सुर्खियां बटोरी हैं और अब वे मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। दोनों एथलीट मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। उनका मुकाबला वियतनाम के जिया न्गी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से होगा, जिनसे वे क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

इस बीच, क्विंसी के पास पदक जीतने का एक और मौका रहेगा। वह रविवार को जापान की युइना साकामोटो के खिलाफ व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगी। रविवार को कई अन्य बड़े मुकाबले भी खेले जाएंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी और एशियन गेम्स 2023 में जीता गया अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

सभी की निगाहें शूटिंग एरिना पर भी होंगी, जहां भारतीय महिला खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में हिस्सा लेंगी। इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। रविवार से भारत का हॉकी अभियान भी शुरू होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने पहले मैच खेलेंगी। पूल ए में शामिल पुरुष टीम इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पूल बी में शामिल महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

20 सितंबर के लिए भारत का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

वुशु

सुबह 05:30 बजे – पुरुषों का चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)

महिलाओं का 52 किलोग्राम (1/8 फाइनल): सोगंद सिंकाइचेतन बनाम अपर्णा

पुरुषों का 75 किलोग्राम (1/8 फाइनल): सोहेल मौसावी बनाम विक्रांत बालियान

शूटिंग

सुबह 06:15 बजे – 10 मीटर एयर राइफल महिलाओं का व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन

सुबह 06:15 बजे – 10 मीटर एयर राइफल महिलाओं का टीम फाइनल (मेडल इवेंट)

टेकबॉल

सुबह 06:30 बजे – महिलाओं का सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: युइना साकामोटो (जापान) बनाम क्विंसी जोआकिम डिसूजा (भारत) [मेडल इवेंट]

सुबह 07:00 बजे – मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: क्विंसी जोआकिम डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग (भारत) बनाम होआंग मिन्ह टैन गुयेन / जिया न्घी ट्रिन्ह (वियतनाम) [मेडल इवेंट]

फील्ड हॉकी

सुबह 07:30 बजे – महिलाओं का पूल बी (मैच 3): भारत बनाम उज्बेकिस्तान

सुबह 11:30 बजे – पुरुषों का पूल ए (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया

टेबल टेनिस

सुबह 06:30 बजे – महिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया

सुबह 09:00 बजे – पुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 1): भारत बनाम इंडोनेशिया

दोपहर 12:30 बजे – महिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): सिंगापुर बनाम भारत

दोपहर 03:00 बजे – पुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): भारत बनाम ईरान

क्रिकेट (महिलाओं का सेमीफाइनल मुकाबला)

सुबह 10:30 बजे – भारत बनाम बांग्लादेश: दूसरा सेमीफाइनल

बैडमिंटन

सुबह 11:30 बजे – भारत बनाम कजाकिस्तान: महिलाओं की टीम का पहला राउंड (टाई 7)।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button