उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीराज्यलखनऊ

Ranji Final: कर्नाटक फाइनल में, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगा

लखनऊः देवदत्त पड़िक्कल, केएल राहुल, आर स्मरण के शानदार शतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक का उत्तराखंड के खिलाफ खेला गया रणजी ट्रॉफी 2026 का 15 फरवरी को शुरु हुआ पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ड्रा घोषित हुआ। दिन को खेल समाप्त होने किये जाने के समय उत्तराखंड ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 260 रन बना लिये थे। कर्नाटक अब खिताबी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगा। देवदत्त पड़िक्कल को दोहरे शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

कर्नाटक ने कल के छह विकेट पर 299 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करे हुए कर्नाटक की दूसरी पर को 323 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद उत्तराखंड को मैच जीतने के लिए 827 रनों लक्ष्य मिला। उत्तराखंड के लिए मयंक मिश्रा ने चार विकेट लिये। अभय नेगी को दाे विकेट मिले। जगदीश सुचित और अविनाश सुधा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी एक बार फिर लड़खडाते नजर आये और लगातार विकेट गंवाते गये। मैच ड्रा किये जाने के समय उत्तराखंड ने 260 रनों पर छह विकेट गंवा दिये थे। सौरभ रावत (नाबाद 53) और अभय नेगी (नाबाद 57) क्रीज पर डटे हुये थे। इसके अलावा अवनीश सुधा ने (66), कप्तान कुणाल चंदेला (20), जगदीश सुचित (19) और भूपेन लालवानी (15) रन बनाकर आउट हुये। कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिये। विजयकुमार वैशक ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button