खेल-खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव? बांग्लादेश को PCT में हुआ भयंकर नुकसान

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला महज दो दिन में ही खत्म हो गया। मैके में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन बनाकर 146 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी भी सिर्फ 95 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में 10 विकेट झटके। इस मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश को PCT में काफी नुकसान हुआ है।

बांग्लादेश को हुआ PCT में नुकसान, ऑस्ट्रेलिया को फायदा 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बांग्लादेश WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर थी। उनका जीत प्रतिशत 66.67 था। दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद बांग्लादेश अभी भी टेबल में चौथे नंबर पर ही है। लेकिन अब उनका जीत प्रतिशत घटकर 55.56 हो गया है। यहां उनको काफी नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह पहले ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थे और अभी भी टॉप पर हैं। इस मैच से पहले उनका जीत प्रतिशत 77.78 था जो अब बढ़कर 80 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत के पास बांग्लादेश को पीछे छोड़ने का मौका

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भले ही इतिहास रचा था, लेकिन दूसरे मैच में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए आगे का रास्ता थोड़ा आसान हो गया। टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। अगर भारत दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराने में कामयाब होता है तो वह पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर आ जाएगा। अगर भारतीय टीम इस दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर देती है, तो उसका जीत प्रतिशत बढ़कर 57.58 हो जाएगा। वह पांचवें से चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे।

साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर मौजूद

ऑस्ट्रेलिया ने 10 टेस्ट में से 8 जीते हैं और दो में हार का सामना किया। मौजूदा WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरा पायदान पर है। उसका जीत प्रतिशत 75.00 है। साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट में से तीन जीते और एक में हार झेली। फिलहाल भारत 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। उन्होंने इस चक्र में खेले 10 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, 4 गंवाए हैं और 1 मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने PCT में सुधार किया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button