पंजाबराज्य

दल-बदलू सांसदों के खिलाफ सुनाम में फूटा गुस्सा, टीम अमन अरोड़ा द्वारा रोष प्रदर्शन

सुनाम ऊधम सिंह वाला, 26 अप्रैल:
राज्यसभा सदस्यों राघव चड्ढा, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर दल-बदलू सांसदों के खिलाफ सुनाम में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान टीम अमन अरोड़ा की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी वर्करों ने “पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अगुवाई वाली टीम के सदस्यों ने सुनाम में हल्का संगठन इंचार्ज अवतार सिंह ईलवाल, ब्लॉक प्रधान साहिब सिंह और संदीप सिंह की अगुवाई में शहर में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर ‘पंजाब के गद्दार’ के नारे लगाते हुए अवतार सिंह ईलवाल, ब्लॉक प्रधान साहिब सिंह और संदीप सिंह ने कहा कि पंजाब में 2027 में ‘आप’ सरकार दोबारा सत्ता में आएगी और भाजपा की हताश चालें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे।
अमन अरोड़ा के मीडिया इंचार्ज जतिंदर जैन ने कहा कि निराशा में आकर भाजपा ने ‘आप’ के राज्यसभा सदस्यों को अपने पक्ष में करने का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने ‘आप’ के खिलाफ एक नापाक गठबंधन बना लिया है, जिसके चलते उनके नेता ‘आप’ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर एक जैसे बयान दे रहे हैं।
इस अवसर पर साहिल गिल, मनी सराओ, भानु प्रताप, यादविंदर निर्माण, सनी खट्टक, हरविंदर नामधारी, सोनू वर्मा, निर्मला देवी, गुरचरण सिंह, ब्लॉक प्रधान जगवीर अकबरपुर, विशाल कौशल, एमसी चमकौर हांडा, हरपाल हांडा, दीपा भरूर और रवि कमल गोयल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button