पंजाबराज्य

नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर सिंह पाबला

होशियारपुर, 9 अप्रैल:
चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट देने संबंधी वन टाइम रिलैक्सेशन पॉलिसी की अवधि को बढ़ाकर अब 15 जून 2026 तक कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के बढ़ने से अलॉटी/ट्रांसफरी अब अपनी खाली पड़ी रिहायशी एवं व्यावसायिक संपत्तियों पर नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। इस फैसले से लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बची हुई राशि का उपयोग अपने प्लॉट्स पर निर्माण कार्य के लिए कर सकेंगे।

चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने इस फैसले के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान एवं स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री संजीव अरोड़ा की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी के तहत लाभ लेने के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए ट्रस्ट कार्यालय की ईमेल आईडी ithoshiarpur35@gmail.com या फोन नंबर 01882-220980 पर संपर्क कर सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button