पंजाबराज्य

पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री रवजोत सिंह

होशियारपुर/हरियाना/शामचौरासी, 24 मई: पंजाब सरकार के एन.आर.आई. और जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा हलका शामचौरासी के अंतर्गत आने वाले गांव टेंटपाला में गांव वासियों की बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करते हुए नए पीने के पानी के ट्यूबवेल का उद्घाटन किया और 2 किलोमीटर लंबी नई सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस मौके पर मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव टेंटपाला और रोड़ा की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए चेक भी सौंपे।

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास ही सरकार की प्राथमिकता है और हर गांव तक साफ पीने का पानी, अच्छी सड़कें तथा अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से गांव वासियों को साफ पानी मिलेगा, जिससे कई सालों से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसी तरह नई सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और गांव की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में विकास की नई लहर चल रही है। हर हलके और हर गांव में लोक भलाई के काम करवाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ ऐलान नहीं करती, बल्कि जमीन पर काम करके लोगों का विश्वास जीत रही है।

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और जन हितैषी नीतियों के कारण ही पंजाब में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य हर गांव को मॉडल गांव बनाना है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर गांव वासियों ने मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button