पंजाब

एक माह के भीतर स्टांप बिक्री और पंजीकरण राजस्व में 16% की वृद्धि: जिम्पा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने केवल एक महीने में “स्टांप और पंजीकरण” मद के तहत 16.83 प्रतिशत अधिक आय दर्ज की है।

राजस्व मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसके कारण राज्य का राजस्व लगातार बढ़ रहा है।

जिंपा ने ब्योरा देते हुए बताया कि जनवरी 2024 में राज्य के खजाने को स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत 376.16 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो जनवरी 2023 से 16.83 फीसदी ज्यादा है। जनवरी 2023 में यह आय 321.96 करोड़ रुपये थी।

जिम्पा ने कहा कि राज्य की आय लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सत्ता संभाली है।

पहले दिन से ही कई फैसले लिए गए हैं, जिससे राज्य में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रयास शुरू कर दिये गये।

जिम्पा ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें और अगर कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button