उत्तर प्रदेशबुलंदशहरराज्यलखनऊ

बुलंदशहर में खूनी जन्मदिन: केक लगाने के छोटे विवाद ने ली तीन जिंदगियों, भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में शनिवार रात एक जन्मदिन पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरजेएस फिटनेस जिम में हुई इस घटना में भाजपा सभासद संजय सैनी के सगे भाई मनीष सैनी (32), चचेरे भाई अमरदीप सैनी (35) और भतीजे आकाश सैनी (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी जीतू सैनी ने कथित तौर पर अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

क्या था पूरा मामला?

घटना सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुई, जहां फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में जिम के नियमित युवक आमंत्रित थे। संजय सैनी के चचेरे भाई अमरदीप सैनी भी जीतू के खास दोस्त थे और उन्होंने अपने साथ मनीष तथा आकाश को भी ले लिया था।

रात करीब 11 बजे जीतू और अमरदीप के बीच केक लगाने को लेकर विवाद हो गया। अमरदीप ने गाली-गलौज की, जिसमें मनीष ने भी जीतू को गालियां दीं। नाराज होकर जीतू वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और अपनी भाई की लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर जिम की पहली मंजिल पर पहुंचा, जहां तीनों पीड़ित बैठे हुए थे।

जीतू ने बिना किसी हिचकिचाहट के तीनों पर गोलियां चला दीं। आकाश भागने की कोशिश में दस कदम आगे गया, लेकिन आरोपी ने उसके सिर में भी गोली मार दी। फायरिंग के बाद जिम में चीख-पुकार मच गई। युवक मशीनों के पीछे छिप गए। आरोपी ने जिम का सीसीटीवी डीवीआर निकालकर घटना का सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गया।

पुरानी रंजिश या शराब का असर?

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विवाद केवल केक लगाने तक सीमित नहीं था। दोनों परिवारों के बीच सैनी धर्मशाला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष से संजय सैनी जुड़े हैं, जबकि दूसरे पक्ष से जीतू सैनी के दोस्त के पिता का संबंध बताया जा रहा है। धर्मशाला कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है।

जीतू सैनी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस राजनीतिक एंगल और पुरानी दुश्मनी दोनों की जांच कर रही है।

जांचकर्ताओं ने जिम में शराब के खाली क्वार्टर, बियर कैन और जली सिगरेट के टुकड़े बरामद किए हैं। इससे साफ है कि पार्टी के दौरान युवक शराब पी रहे थे, जो विवाद को और भड़काने का कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई

– डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की।
– एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है।
– 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
– आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
– आरोपी जीतू सैनी की तलाश जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक मनीष और अमरदीप खेती करके परिवार चलाते थे। आकाश नौकरी की तलाश में था। 
– मनीष की दो साल की बेटी गोनाक्षी है।
– अमरदीप के पांच साल का बेटा गोलू और डेढ़ साल की बेटी है।
– अमरदीप के बड़े भाई राजीव की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। अब परिवार में मुख्य कमाऊ सदस्य भी चला गया। घर में मातम का माहौल है। एक साथ तीन मौतों ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

यह घटना एक बार फिर युवाओं में शराब, गुस्से और आसानी से हथियार उपलब्ध होने की समस्या को उजागर करती है। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता विवाद कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका यह दुखद उदाहरण है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाए, यही उम्मीद है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button