पंजाबराज्य

स्पीकर ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा में किया सम्मानित

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा में विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके पंजाब का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ये नौजवान देश का भविष्य हैं और इनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के दौरान अमन अलूण, रसनीत कौर, मनप्रीत कौर, जयंत गर्ग और कृतिका चौधरी को सम्मानित किया गया और स्पीकर ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए स्पीकर स. संधवां ने कहा कि सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा पास करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे लोगों की सेवा में तत्परता से जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हमेशा सच्चाई, ईमानदारी और न्याय को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि कलम और कुर्सी की ताकत यदि लोगों की भलाई के लिए प्रयोग किया जाए तभी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने देश के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब की बेटियों-बेटों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और जुनून से साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

पटियाला की हीरे जैसी बेटियाँ सिमरनदीप कौर और रसनीत कौर, बलाचौर की कृतिका चौधरी और मानसा की मनप्रीत कौर और आकृति सिंगला ने अपने परिवारों और पंजाब का मान बढ़ाया है।

अंत में स्पीकर स. संधवां ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य में भी ऐसे होशियार और अग्रणी विद्यार्थियों को सम्मानित करती रहेगी। इस अवसर पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, गोल्डी कंबोज और अन्य कई नेता इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button