उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Plantation Drive 2026 : गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, दोपहर 2 बजे तक लगे 22 करोड़ पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ पूरे उत्साह के साथ जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से अभियान का शुभारंभ किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक प्रदेशभर में 22 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि एक दिन में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार का लक्ष्य शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे लगाने का है। अभियान में वन विभाग, विभिन्न सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

‘धरती माता के प्रति कृतज्ञता का महायज्ञ’ : सीएम योगी

गोरखपुर में अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती माता हमें अन्न, जल, फल और जीवन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना और लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शाम तक पूरा होगा 35 करोड़ पौधों का लक्ष्य

प्रदेश सरकार के अनुसार, सभी जिलों में युद्धस्तर पर पौधारोपण अभियान चल रहा है। प्रशासन को शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

लखनऊ में चला वृक्षारोपण अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया पौधारोपण

लखनऊ: गोमती नगर स्थित देव पार्क में रविवार को सनातन समिति उत्तर प्रदेश, हास्य देव-वन समूह, कर्तव्य पथ वेल्फेयर सोसाइटी विनीत खंड तथा स्थानीय नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से जामुन, सहजन, कड़ी पत्ता, बॉटल ब्रश, पीपल, गूलर और पाकड़ समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जनार्दन के नाम्बियार, एस.एन. शुक्ला, बलराम मिश्रा, ए.के. उपाध्याय, नरेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार सक्सेना, आर.एस. नेगी, जयराम सिंह राठौड़, रवि शुक्ला, सुनील महरोत्रा, जगदीश दुबे, सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button