उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी मौसम: पूर्वांचल के कई जिलों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, तपती गर्मी और लू से लोगों को मिली निजात

लखनऊ। कानपुर और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार हवा के साथ हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से फौरी राहत प्रदान की। मौसम विज्ञान ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी।

प्रयागराज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, तापमान 44,4 डिग्री होने से लोगो को काफी परेशानी हुई। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, और देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। करीब 30 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कानपुर में शाम लगभग तीन बजे तेज रफ्तार हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया और प्रचंड गर्मी से लोगों को कुछ समय के लिये राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी तथा आसपास के क्षेत्रों में मध्यम दर्जे के आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं तथा कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर तथा आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button