उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊवाराणसी

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय होगा 2027 का मुख्य मुद्दा: पल्लवी पटेल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के आहट के बीच सभी सियासी दलों ने पार्टी संगठन को मजबूती देने के साथ चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को अपना दल कमेरावादी ने वाराणसी में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित एक लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर अपनी चुनावी तैयारियों को गति दी। सम्मेलन को पार्टी की वरिष्ठ नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने संबाेधित किया।

इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहनसराय तिराहे से रोहनिया बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस में दमखम भी दिखाया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा के सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता व सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें । बूथ स्तर पर संगठन का पुनरीक्षण कर टेन यूथ की तर्ज पर मजबूत संगठन बनाएं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के सवाल पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। वंचितों का दमन इस सरकार की पहचान बन गई है। विकास कम दिखावा ज्यादा है। महिला आरक्षण पर भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है। अपना दल कमेरावादी सड़क से सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष करता है। युवाओं का आक्रोश सरकार बदलेगा और अपना दल कमेरावादी के सहयोग से सूबे में अगली सरकार बनेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, राजेश प्रधान, संजय पटेल, पंकज सेठ, योगीराज सिंह, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम यादव, अनिता पटेल, रूबी देवी, शैलेन्द्र राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शमशेर बहादुर वर्मा व संचालन दिलीप सिंह ने किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button