उत्तर प्रदेशलखनऊ

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार

रामचरितमानस के पन्नों की प्रतियां जलाने के मामले में पीजीआई पुलिस ने रविवार देर रात स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।

रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया था। महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रीरामचरितमानस के पन्नों की प्रतियां जलाईं थीं।

महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म संस्कृति और श्रीराम चरित मानस की चौपाई और रचयिता तुलसीदास पर भी सवाल उठाते हुए नारेबाजी की थी। महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि रामचरितमानस में कई चौपाइयों में जातियों के विषय में गलत बातें लिखी हैं। संविधान में संशोधन हो सकता है यह हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से रामचरितमानस में लिखित चौपाइयों को हटाने और संशोधित करने का बयान जारी किया था। जल्द संशोधन न होने पर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी।

दोपहर इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी हो गया था। इसके बाद अखिल भारत महासभा हिंदू महासभा समेत कई अन्य संगठनों ने इसका विरोध किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। देर रात ऐशबाग के रहने वाला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्य समिति के सदस्य सतनाम सिंह उर्फ लवी की तहरीर पर पीजीआइ पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सतनाम सिंह का आरोप है कि रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर उक्त आरोपियों ने एक समुदाय की भावना को आहत करने, सांप्रदायिक दंगा फैलाने, विद्वेष फैलाने, हिंसा के लिए लोगों को उकसाने, राज्य की लोक व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने माहौल बिगाड़ने का जानबूझ कर प्रयास किया है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित देवेंद्र सिंह, सलीम समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button