उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजीवन कारावास की सजा में 315 प्रतिशत की वृद्धि: डीजीपी

डीजीपी के आदेश पर ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई

  • अभियान के दौरान 14 प्रकरणों में 17 दोषियों को मृत्युदण्ड एवं1982 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा करायी गयी

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में मिशन मोड में कार्रवाई किये जाने के उद्देश्य से प्रदेश में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, अपराधियों के विरुद्ध  न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की पैरवी कर अधिकाधिक सजा दिलाये जाने के उद्देश्य से एक जुलाई 2023 से प्रदेश में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत माफिया, महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराध, सनसनीखेज अपराध जैसे हत्या, लूट, डकैती, गोकशी, धर्म परिवर्तन एवं अन्य अपराधों में सजा दिलाने को प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निदेर्शों के कम में चलाये जा रहे अभियान के सफलतम प्रयास में मात्र छ: माह में कुल सजाओं का मासिक औसत वर्ष 2020 में 453 के सापेक्ष वर्ष 2023 में 4,290 रहा है, जो वर्ष 2020 की तुलना में लगभग नौ गुना अधिक है।अभियान के दौरान 14 प्रकरणों में कुल 17 दोषियों को मृत्युदण्ड एवं 1076 प्रकरणों में 1982 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा करायी गयी है। आजीवन कारावास की सजा में गत वर्ष की तुलना में 315 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अभियान के दौरान 306 प्रकरणों में 374 दोषियों को 20 वर्ष अथवा अधिक की सजा करायी गयी है।

अभियान के दौरान 885 प्रकरणों में 1267 दोषियों को 10 वर्ष से 19 वर्ष की सजा एवं 14,174 प्रकरणों में 17,812 दोषियों को 10 वर्ष से कम की सजा करायी गयी है। अभियान के अन्तर्गत हत्या के प्रकरण में गतवर्ष की तुलना में मात्र छह माह में 732 सजायें करायी गयी है। अभियान के दौरान आरोप पत्र लगने के मात्र तीन माह के भीतर 505 प्रकरणों में सजा करायी गयी, जिनमें तीन अभियुक्तों को मृत्युदण्ड एवं 23 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा करायी गयी है, जो अपने में एक उपलब्धि है। अभियान संचालन के लिए एडीजी, एटीएस, यूपी के पर्यवेक्षण में एक पोर्टल ‘इन्वेस्टीगेशन, प्रॉसिक्यूशन एवं कन्विक्शन’ विकसित किया गया, जिसमें समस्त सजाओं व चिन्हित प्रकरणों की छह माह में दिन प्रतिदिन की प्रगति को जनपदों द्वारा फीड किया जाता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button