उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फ्राड किया गया, 50 हजार साइबर सेल ने वापस दिलाया, एसपी ने की सराहना

सिद्धार्थनगर। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर सामान खरीदने के नाम पर शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशि ₹50,000/- को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने  वापस करा दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने टीम की सराहना की है।

अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व गर्वित सिंह क्षेत्राधिकारी अपराध के निर्देशन मे टीम साइबर सेल द्वारा  सुधीर कुमार कसौधन, ग्राम मोहाना चौराहा शिवपतनगर, थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से कटे हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए  सुधीर कुमार कसौधन के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 50,000/- वापस करा दिया गया है।

धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरीओम कुशवाहा, साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर सहित साइबर सेल पुलिस टीम शामिल रही।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button