उत्तर प्रदेशलखनऊ

होली पर्व पर लखनऊ परिक्षेत्र से चलाई जाएंगी 921 बसें: दयाशंकर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर लखनऊ परिक्षेत्र से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 921 बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 50 आरक्षित बसों को भी तैयार रखा गया है। खासतौर पर कौशांबी, आनंद विहार, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ के लिए विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 8 से 18 मार्च तक अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाए ताकि बसों का संचालन सुचारू रहे। प्रारंभिक बस स्टेशनों पर यात्रियों के टिकट की सही व्यवस्था सुनिश्चित करने और बसों की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और कोई भी यात्री बस स्टॉप पर छूटने न पाए।

क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर. के. त्रिपाठी ने बताया कि निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारबाग डिपो से 137, अवध डिपो से 100, कैसरबाग डिपो से 251, रायबरेली डिपो से 146, हैदरगढ़ डिपो से 217, बाराबंकी डिपो से 87, उपनगरीय डिपो से 5 और आलमबाग डिपो से 78 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। ये बसें गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button