तीन दिवसीय एफपीओ मेला एवं प्रदर्शनी का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर), तेलीबाग, लखनऊ में राज्य स्तरीय एफपीओ मेला, प्रदर्शनी व कार्यशाला 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 10 हजार एफपीओ के गठन का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले 24 फरवरी को पूरा कर लिया गया है। यूपी में 3813 एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकृत हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि 92% लघु एवं सीमांत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि लागत कम कर प्रसंस्करण को बढ़ावा देना जरूरी है। सरकार 200 एकड़ कृषि भूमि को निर्यात योग्य बनाने के लिए क्लस्टर खेती को बढ़ावा दे रही है। सीड पार्क स्थापना के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एफपीओ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशेष सचिव (कृषि) ओपी वर्मा, एसएफएसी प्रतिनिधि हिमांशु राय, बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक पंकज त्रिपाठी, सीमा रहमानखेड़ा के निदेशक पीयूष शर्मा, पूर्व कृषि निदेशक मुकेश गौतम, सचिव (उपकार) एसके सिंह सहित प्रगतिशील एफपीओ व विभिन्न जिलों के किसान शामिल हुए।



