उत्तर प्रदेशफतेहपुरराज्य

पति के साथ लौट रही नवविवाहिता की बाइक में साड़ी फंसने से हुई दर्दनाक मौत, मेहंदी लगे हाथ देख लोगों के सहमे दिल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज दुखद घटना घटित हुई जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। यह दर्दनाक घटना फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र का है जहां रस्मों रिवाजों को निभाने के लिए गंगा स्नान की रस्म को पूरा कर घर लौट रहे बाइक सवार नवविवाहित जोड़ा हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में नवविवाहिता के साड़ी का पल्लू बाइक में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पति बाइक से गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने मेहंदी भरे हाथ देख पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया जिसमें डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा देख सभी रह गए हैरान

चित्रकूट जनपद के रीठी में एक महीने पहले जालंधरपुर गांव निवासी राम प्रसाद निषाद की शादी रोशनी देवी से हुई थी। 15 जुलाई की सुबह दोनों पति-पत्नी बाइक से गंगा स्नान के लिए निकले थे। वापस घर लौटते समय किशनपुर नहर कालोनी के पास पहुंचते ही रोशनी देवी की साड़ी का पल्लू अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। साड़ी फंसने से रोशनी देवी बाइक से गिरकर सड़क पर घिसटती चली गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखकर लोगों के रोगंटे खड़े हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायल नवविवाहित पति पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर पहुंचाया। जंहा पति को मामूली चोंटे लगी लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शिकायत मिलने के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई

नवविवाहिता की मौत के बाद घर से पहुंचे उनके परिजनों काफी भावुक थे जिसमें उनका कहना था अभी महीने भर पहले दोनों का विवाह हुआ था और पता नहीं किसकी नजर लगी और हंसते खेलते परिवार में आज मातम छा गया है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के नवविवाहिता के शव को घर लेकर चले गए उन्होंने कहा हादसा दुखद है हम कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। किशनपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने घटना को लेकर दी जानकारी में बताया कि पुलिस टीम ने घायल विवाहिता को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली है क्योंकि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button