उत्तर प्रदेशलखनऊ

अप्रैल से मई तक परिवहन निगम की विभिन्न जांच दलों द्वारा कुल 249028 बसों की जांच की गयी

माह अप्रैल से माह मई तक परिवहन निगम की विभिन्न जांच दलों द्वारा कुल 249028 बसों की जांच की गयी। इस दौरान कुल 8445 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये एवं 214.45 टन बिना बुक भार पकड़ा गया। उक्त कार्रवाई में कुल 3.30 करोड़ रूपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। यह जानकारी यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री मासूम अली सरवर ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रवर्तन टीम द्वारा नियमित बसों की जांच की जाती है और गलत पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुसार प्रवर्तन द्वारा उक्त जांच अभियान समय-समय पर आगे भी किया जाता रहेगा जिससे कि बिना टिकट यात्री एवं बिना बुक भार वाहन को रोका जा सके।

प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के टाटा सूमो दल मुख्यालय नियंत्रित यातायात अधीक्षकों द्वारा पूरे प्रदेश में माह अप्रैल एवं माह मई में क्रमशः 19741 एवं 17286 बसों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान क्रमशः 1131 एवं 1275 यात्री बिना टिकट पकड़े गये जबकि बिना बुकिंग 40025 एवं 32350 भार का वाहन किया जा रहा था। ब्रेथ एनलाइजर द्वारा क्रमशः 4635 एवं 3593 बसों की चेकिंग की गयी।

एमडी यूपीएसआरटीसी ने बताया कि टाटा सूमो दल के अतिरिक्त यातायात अधीक्षकों की इन्टरसेप्टर दल ने माह अप्रैल एवं मई में क्रमशः 11164 एवं 17125 बसों की जांच की। जांच में क्रमशः 573 एवं 1109 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाये गये। इस दौरान क्रमशः 15500 एवं 32350 किग्रा0 बिना बुक भार पकड़ा गया। इसी प्रकार क्षेत्रीय दल द्वारा माह अप्रैल एवं माह मई में क्रमशः 92599 एवं 91113 बसों की चेकिंग की गयी। जांच में क्रमशः 2057 एवं 2300 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये एवं 86500 किग्रा0, 74325 किग्रा0 बिना बुक भार पकड़ा गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button