उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अपहरण के बाद साले ने की जीजा की हत्या, जंगल में दफनाया शव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रंजिश के चलते एक साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में तीन फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया।

घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र की है, जहां 24 वर्षीय राहुल साहू, 8 जून की सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। तीन दिन तक जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मां सविता साहू ने थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में खुली परतें, निकला पारिवारिक रंजिश का मामला

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जांच में पाया गया कि राहुल को आखिरी बार उसके साले गुलशन यादव और तीन दोस्तों सूरज रावत, सूरज गुप्ता और लवकुश यादव के साथ देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर सूरज रावत और सूरज गुप्ता को हिरासत में लिया। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले राहुल की बेरहमी से पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सरोजनीनगर के पिपरसंड इलाके के जंगल में ले जाकर तीन फुट गहरा गड्ढा खोदा और वहीं दफना दिया।

पुलिस ने बरामद किया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बुधवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उसी गड्ढे से राहुल का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और गहरा आक्रोश फैल गया है। पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे राहुल की लव मैरिज से उपजा पारिवारिक तनाव मुख्य वजह रहा है। दरअसल, लगभग एक साल पहले राहुल ने मंजू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका साला गुलशन यादव नाराज़ चल रहा था। शादी के बाद से ही गुलशन और राहुल के बीच बातचीत बंद हो गई थी। राहुल की मां ने भी आरोप लगाया है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते गुलशन ने हत्या की साजिश रची और अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

क्या कह रही है पुलिस?

एसपी क्राइम और थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी से पूछताछ जारी है। मामले की तह तक जाने के लिए फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और घटनास्थल के साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button