उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- पूरे देश की निगाहें UP पर, भाजपा की साजिश और षड्यंत्र से हमें सतर्क रहना है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं से आग्रह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सभी लोकसभा चुनाव-2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बूथ की सुरक्षा को लेकर सावधान भी रहें। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘हटेगी तभी देश में लोकतंत्र बचेगा।’’

पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक सपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘ पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। उत्तर प्रदेश ही लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा। भाजपा की साजिश और षड्यंत्र से हमें सतर्क रहना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बूथ की सुरक्षा को लेकर भी सावधान रहना है। भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आना है।’’ यादव ने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा चंदा वसूली और चंदा चोरी के मामले में बेनकाब हो चुकी है। भाजपा ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कंपनी तक से चंदा वसूल किया। पोल खुल जाने से बौखलाई भाजपा विपक्ष पर हमलावर है।’’

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा अब विपक्षियों के कुछ बैंक खातों को भी ‘फ्रीज’ (लेन-देन पर रोक लगाना) कर रही है। यादव ने कहा, ‘‘ देश में किसानों को हक दिलाने के लिए चौधरी चरण सिंह जी से बड़ा आज तक कोई नेता नहीं हुआ। उन्होंने सबसे पहले गरीब, किसान की आवाज उठाई थी और उनको हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। हम सब उन्हीं के रास्ते पर चलने का काम मिलकर करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा हटेगी तो देश में लोकतंत्र बचेगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का बनाया संविधान बचेगा। भाजपा हारेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।’’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button