उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर
माहे रमजान से पहले अलफारूक बैतुलमाल फाउंडेशन ने गरीबों में पैकेज

- गरीबों, यतीमों तथा बेसहारों की मदद करना पुण्य का कार्य है: मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासिमी
संतकबीरनगर। शनिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के जामिया अरबिया उम्र फारूक परिसर में अलफारूक बैतुलमाल फाउंडेशन द्वारा माहे रमजान को देखते हुए पैकेज का वितरण किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के महासचिव मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासिमी ने कहा कि माहे रमजान आ रहा है हम तो रमजान महीने में सब इंतजाम कर लेते हैं लेकिन हमारे बीच में काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जिनके पास जरूरी चीजें तक नहीं होती हैं। हमारा फाउंडेशन विगत पन्द्रह सालों से गरीबों, यतीमों तथा बेसहारों की हर मुमकिन मदद करता आ रहा है।
इसी क्रम में इस बार भी यह कार्य फाउंडेशन कर रहा है। इस दौरान फाउंडेशन के चेयरमैन मौलाना नूरूल होदा कासिमी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भी इसी तरह का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौलाना मुहम्मद इरफान कासिमी,देवबंद,मौलाना फजलुर्रहमान साकिबी, मौलाना मुहम्मद इस्लाम कासिमी, असम में मौलाना अब्दुल मतीन मिफ्ताही, हाफिज इरशाद, हाफिज अशरफ अली,पं.बंगाल में मौलाना जियाउल हक नदवी की निगरानी में रमजानुल मुबारक का पैकेज बांटा जा रहा है।



