जन सहयोग की शक्ति से टी.बी. मिटेगा हर बस्ती से : डाॅ. गणेश कुमार यादव
गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, एवं जिला अस्पताल क्षय रोग विभाग के तत्वाधान में बुधवार को विश्व क्षय रोग (टी..बी.) पर विशेष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. गणेश कुमार यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी, गोरखपुर ने कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अथिति ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षय रोग माइक्रोबैक्टीरिया टयूबरकुलोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है। जो लगभग 200 सदस्यों वाले माइक्रोबैक्टीरियासी परिवार से सम्बन्धित है जो मनुष्य में टी.बी. और कुष्ट रोग के कारण बनते है। विश्ष्टिि अतिथि डाॅ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि जब पलमोनरी टी.बी. से ग्रसित कोई व्यक्ति खाँसता या छींकता है तो वह टी.बी. के कीटाणु को हवा में फैला देता है।
कार्यक्रम अधिकारी, डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि हर वर्ष टी.बी. के विनाशकारी स्वास्थ्य सामाजिक और आर्थिक परिमाणों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टी.बी. महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने के लिए किया जाता है।
राष्ट्री सेवा योजना के समन्वयक डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का आभार ज्ञापन किया कार्यक्रम में डाॅ. दीपक कुमार चतुर्वेदी, विश्व स्वास्थ्य सलाहकार, अभय नारायण मिश्रा जिला समन्वयक क्षय रोग, वेद प्रकाश पाठक, कोर्डिनेटर, डाॅ. विनोद यादव, प्राचर्य समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।