मेहदावल विधानसभा भिटवा चौराहे पर समस्त सफाईकार्मीयो ने धनघटा विधायक का किया जोरदार स्वागत

सन्तकबीरनगर। विकास खण्ड अन्तर्गत भिटवा चौराहे पर दिन सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में धनघटा विधायक गणेश शंकार चौहान को होली मिलन समारोह के दौरान बेलहर व्लाक सफाईकार्मी अध्यक्ष ध्रुव चन्द कनौजिया एवं बेलहर व्लाक के समस्त सफाईकार्मीयो ने माननीय धनघटा विधायक गणेश शंकार चौहान को अबीर गुलाल लगाकर फूल माला पहनाकार जोरदार स्वागत किया गया।
धनघटा विधायक गणेश शंकार चौहान का काफिला मेहदावल विधानसभा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा जहां विधायक द्वारा आमजन से हाथ मिलाकार स्वागत किये। वहीं मेहदावल विधानसभा के मेहदावल से बस्ती मार्ग स्थित भिटवा चौराहे पर सफाईकार्मीयो द्वारा माननीय विधायक गणेश शंकार चौहान का पुष्प वर्षा कर स्वागत किये। इस अवसर पर विधायक गणेश शंकार चौहान ने कहा कि मैंने जिस संकल्प को लेकर चुनाव लड़ा। मैंने विकास कार्य के जो आमजन से वादे किए, उन पर खरा उतरा हूं।
मेरे द्वारा संपूर्ण विधानसभा का बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास किया जा रहा है क्योंकि किसी भी क्षेत्र का विकास विधायक की प्राथमिकता होती है। वहीं होली मिलन के दौरान सफाईकार्मी अध्यक्ष बेलहर ध्रुव चन्द कनौजिया ने कहा की माननीय धनघटा विधायक गणेश शंकार चौहान जी विधानसभा को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं वहीं धनघटा विधायक के कार्यों से विधानसभा के लोग काफी खुश है।
वहीं बेलहर व्लाक अध्यक्ष ध्रुव चन्द कनौजिया ने धनघटा विधायक गणेश शंकार चौहान ने जो हम कर्मचारीयों की बातों को सदन में सफाइकर्मचारियो की सेवा निमावली पद उन्नत सम्बाधित बातों को रखने का कार्य किये। हम सभी कर्मचारी विधायक के आभारी है स्वागत समारोह में मौजूद लोग बेलहर ब्लॉक सफाई कर्मी अध्यक्ष ध्रुव चंद कनौजिया सफाई कर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद चौहान वर्तमान,जिला अध्यक्ष परमहंस का उत्तम घनश्याम चौधरीशंभू भारती विनोद निषाद, बृहस्पति तिवारी,बृजभान,राजेश चौधरी,अंगद चौधरी,बहराइची,महेंद्र कुमार,भुवाल कुमार,गुड्डू विश्वकर्मा,सफाई कर्मी मंत्री रामस्वरूप उपाध्यक्ष रामजीत आदि समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।



