उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुराराज्यलखनऊ
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में स्टीमर डूबा, 9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से करीब 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दर्जन भर लोग लापता बताए जा रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, स्टीमर में लगभग 25 लोग सवार थे। ये हादसे वृंदावन में श्रृंगार घाट के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।



