उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, सवा करोड़ की 1200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

लखनऊ। एसटीएफ की कार्रवाई में रविवार को प्रदेश के विभन्न जिलों से कई अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। इन आरोपियों में कई तो गंभीर अपराध में लिप्त थे। बड़ी कार्रवाई फिरोजाबाद के टुंडला में हुई, जहां एक अपराधी को सवा करोड़ कीमत की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गाजियाबाद कमिश्नरेट के विजयनगर थानांतर्गत आर्मी ग्राउंड भूडभारत चौकी क्षेत्र सेक्टर नौ से तीन अभियुक्तों शारिक, शाकिर और मो. खालिद को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों के पास से लूट के आभूषण, 315 बोर तमंचा मय कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं वाराणसी कमिश्नरेट थाना शिवपुर में गोपाल एवं अभय को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक और टायर के साथ आठ पहिया बरामद किया गया। बुलंदशहर के थानागुलावठी में एसटीएफ ने मुंशी नामक अपराधी को गिरफ्तार किया।

मुंशी अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करता था। इसके पास से 23 निर्मित अवैध तमंचा, कई खोखा कारतूस बरामद किया गया। मैनपुरी के थाना कुरावली में विशाल उर्फ नन्ने को चोरी की 11 मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात से फार्रुख निवासी मेरठ को अवैध शस्त्र फैक्ट्री में 22 अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी जिले के थाना सिंभावली से मोहित, अरुण और गोल्डी को चोरी के सात मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। फिरोजाबाद के टुंडला से गुरचरण उर्फ चन्नी को एक करोड़ 25 लाख कीमत की 12 सौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button